{"_id":"0cb2d290d156cf2c4668ca42b1792a60","slug":"kashmir-sent-relief-materials-to-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों के लिए कश्मीर भेजी गई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों के लिए कश्मीर भेजी गई राहत सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 20 Sep 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में बाढ़ से तबाही के बाद पीड़ित लोगों की सहायता के लिए कई गैर सरकारी संस्थाएं भी बढ़ चढ़ कर योगदान कर रही हैं। इसी कड़ी में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राजोरी में गठित पीर पंजाल वेलफेयर मिशन द्वारा चंदा इकट्ठा कर घाटी में राहत सामग्री भेजी गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष प्रोफेसर सलीम वानी वे बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से मिशन के सदस्यों ने घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा किया है। विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों से भी चंदा इकट्ठा किया गया है। दो हफ्तों में करीब 15 लाख रुपये इकट्ठे किए गए।
विज्ञापन
इससे करीब पांच लाख रुपये की राहत सामग्री जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई। करीब 10 लाख रुपये की राहत सामग्री कश्मीर घाटी के लिए भेजी जा रही है। इसमें विशेष कर दवाएं, मिनरल वाटर, कंबल, खाने-पीने की वस्तुएं और दूध है।
विज्ञापन