{"_id":"606c5c778ebc3e8ccd2e37a8","slug":"kashmir-police-said-youth-of-valley-not-to-spoil-future-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में शामिल होकर भविष्य खराब न करें युवाः कश्मीर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में शामिल होकर भविष्य खराब न करें युवाः कश्मीर पुलिस
Tue, 06 Apr 2021 06:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में पुलिस ने युवाओं और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की। एसएसपी संदीप चौधरी ने एसपी नॉर्थ और एसडीपीओ खानयार की मौजूदगी में श्रीनगर के रैनावारी इलाके के युवाओं और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों का सही से मार्गदर्शन करें, ताकि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक बन सकें। उन्होंने युवाओं से भी अपील कर उन्हें सलाह दी कि उन्हें एक लम्बा जीवन व्यतीत करना है, जिसके लिए वह अपने अच्छे भविष्य पर ध्यान दें। हुड़दंग अथवा पत्थरबाजी जैसी घटनाओं में शामिल होकर अपना भविष्य न खराब करें। इस दौरान उन्हें अपनी पढ़ाई पर भी जोर देने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लापता नहीं अगवा : सीआरपीएफ जवान राकेश्वर को हमले के बाद अपने साथ लेकर गए नक्सली, अब कर रहे ये डिमांड
विज्ञापन
एसएसपी संदीप चौधरी ने हाल ही में एसएसपी श्रीनगर का पदभार संभाला है। इससे पहले वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एसएसपी थे और वहां भी युवाओं को सही राह दिखाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करते रहते थे।