बालटाल में सैन्य अफसर ने एसआई को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वाले का दोष केवल इतना था कि उसने सिविल ड्रेस पहले हुए एक सेना के अधिकारी से आईकार्ड मांगा था।
सेना और पुलिस में तनाव
हुआ यूं कि, पुलिसकर्मी बालटाल स्थित आधार शिविर के गेट पर तैनात था। जब सादी वर्दी में सेना का अधिकारी शिविर में दाखिल होने लगा तो पुलिस कर्मी ने उससे आईकार्ड दिखाने को कहा।
गुस्साए सैन्य अफसर ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस अधिकारी की पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस और सेना के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
मामले को लेकर दोनों तरफ से आला अधिकारियों ने वार्ता के बाद विवाद को सुझाने का दावा किया है। शाम को सेना की तरफ से इस बाबत प्रेस नोट जारी कर विवाद सुलझाने का दावा किया गया।
बिना पास के जाने की इजाजत नहीं
दरअसल, बालटाल इलाके से किसी को भी बिना पास के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस अधिकारी ने सैन्य अफसर को कहा कि उसे अपने सीनियर अफसरों को इसकी जानकारी देनी होगी लेकिन सैन्य अधिकारी को यह बात बुरी लग गई।
हालांकि विवाद के बाद सैन्य अफसरों को उस रास्ते से जाने की इजाजत दे दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने भी अपनी ड्यूटी वहीं शुरू कर दी।
साथियों के साथ वापिस लौटा था सैन्य अफसर
पुलिस अधिकारी के अनुसार कुछ देर बाद सैन्य अफसर अन्य सैनिकों के साथ लौटे और उस पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार उसे बुरी तरह पीटा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि श्रीनगर स्थित सैन्य प्रवक्ता ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों की वे जांच करेंगे।