{"_id":"594014e78664198c5d8b4731","slug":"kashmir-on-high-alert-after-terror-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों के बाद कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सैन्य कैंपों की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमलों के बाद कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सैन्य कैंपों की सुरक्षा
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुई आतंकी हमलों की पांच वारदातों के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुए हमलों के बाद से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सैन्य शिविरों, सीआरपीएफ और पुलिस के कैंपों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भी सुुरक्षा के बंदोबस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में हुए हमलों के बाद से घाटी में कई जिलों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन