फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kashmir not an integral part of India, says engineer rashid

विधायक इंजीनियर रशीद का विवादित बयान, 'कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं'

Tue, 21 Jun 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 21 Jun 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
kashmir not an integral part of India, says engineer rashid
- फोटो : Amar Ujala

निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने एक बार फिर से पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं बताया। इसका भाजपा विधायकों ने जमकर विरोध किया। वहीं भाजपा विधायक रविंदर रैना के अनुसार जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता।

विज्ञापन


सदन में अनुदान मांग पर चल रही बहस के दौरान रशीद सदन में खड़े हुए और उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा होने से मना किया। इस पर भाजपा के विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और रशीद की बात का विरोध किया। काफी देर तक तकरार चली। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि रशीद अपना बयान वापस लें। इस पर रशीद ने सदन से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। जो कुछ कहा है वह इतिहास है। रशीद ने कहा कि जो कश्मीर पाकिस्तान के पास है, वह उनका नहीं है और जो हमारा कश्मीर है वह भारत का हिस्सा नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को दुनिया की कोई ताकत भारत से अलग नहीं कर सकती: रैना

kashmir not an integral part of India, says engineer rashid

उन्होंने कहा कश्मीर मसले का हल पावर प्रोजेक्ट और रेलवे लाइन बिछाने से नहीं निकलेगा। इसका समाधान एक ही है और वह है रायशुमारी। रशीद के अनुसार रायशुमारी करनी चाहिए। इससे अगर लोग इनके साथ जाते हैं तो पाकिस्तान समेत अलगाववादियों को करारा जवाब मिलेगा।

लेकिन यह डरते हैं, क्योंकि इन्हें पता है कि कश्मीरी लोग ऐसा नहीं करेंगे। रशीद ने मांग की कि जो वादे उनके साथ किए गए थे, जो रेजोल्यूशन संयुक्त राष्ट्र द्वारा पास किए गए थे, उन पर अमल किया जाए।

वहीं रशीद के बयान पर भाजपा विधायक रविंदर रैना ने कहा कि यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जो खाते भारत का हैं और गुण पाकिस्तान के गाते हैं। उन्होंने कहा कि जब एमएलए बनने के लिए संविधान के अंतर्गत शपथ लेते हैं तो कहते हैं कि हम भारत की एकता और अखंडता को अच्क्षुण रखेंगे लेकिन गुण पाकिस्तान के गाते हैं। रशीद उनमें से एक हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह 1992 में संसद के दोनों सदनों में एक सर्वसहमति से एक रेज़ोल्यूशन  पेश किया गया था कि भारत का जो हिस्सा नाजायज़ तरीके से पाकिस्तान और चीन ने कब्ज़ा कर रखा है उसे हमने वापस लेना है। वैसे ही सरकार से भी यही प्रतिक्रिया आई है। लेकिन कुछ लोग जिनके लिंक देश के दुश्मन मुल्कों के साथ हैं, वह ऐसी बातें करते हैं। रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न भाग था, है और भविष्य में भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed