फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir: Northern Command Chief reached LOC for the first time after taking charge

कश्मीर: पदभार संभालने के बाद पहली बार एलओसी पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख, जवानों का बढ़ाया हौसला

Fri, 23 Feb 2024 03:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार ने अग्रिम चौकियों का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। ग्राउंड पर तैनात सेना अधिकारियों ने सेना कमांडर को दुश्मन से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
Kashmir: Northern Command Chief reached LOC for the first time after taking charge
Lt Gen MV Suchindra Kumar - फोटो : सेना

विस्तार

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार पदभार संभालने के बाद कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। सेना कमांडर ने वीरवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी का दौरा किया। उनके समक्ष चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और अन्य सैन्य अधिकारी भी थे। 

विज्ञापन


उन्होंने अग्रिम चौकियों का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। ग्राउंड पर तैनात सेना अधिकारियों ने सेना कमांडर को दुश्मन से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


सेना कमांडर ने चिनार कोर कमांडर और जीओसी वज्र डिवीजन के साथ सैनिकों के साथ बातचीत की और उच्च मनोबल और चौबीसों घंटे निगरानी के लिए उनकी सराहना की। 

साथ ही पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम जारी रखने का निर्देश। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंदर कुमार श्रीनगर में स्थित चिनार कोर मुख्यालय में पहुंचे और चिनार युद्ध स्मारक में बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed