{"_id":"63468cb76ff9ff5f9f4c012b","slug":"kashmir-next-48-hours-critical-for-army-dog-zoom-injured-during-encounter-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: आर्मी डॉग 'जूम' के लिए अगले 48 घंटे अहम, गोली लगने के बाद भी आतंकियों से किया था मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: आर्मी डॉग 'जूम' के लिए अगले 48 घंटे अहम, गोली लगने के बाद भी आतंकियों से किया था मुकाबला
Wed, 12 Oct 2022 03:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 03:15 PM IST
सार
भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि आर्मी डॉग 'जूम' श्रीनगर में सेना के पशु चिकित्सा अस्पताल में चिकित्सा दल की निगरानी में है। उसके लिए अगले 24 से 48 घंटे अहम हैं।
विज्ञापन
सेना का खोजी कुत्ता जूम
- फोटो : संवाद
विस्तार
आर्मी डॉग 'जूम' के लिए अगले 24 से 48 घंटे अहम बताए जा रहे हैं। सर्जरी के बाद जूम की हालत स्थिर है। उसके टूटे हुए पिछले पैर में प्लास्टर कर दिया गया है और चेहरे की चोटों का इलाज किया गया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में सेना के पशु चिकित्सा अस्पताल में चिकित्सा दल की निगरानी में है।
विज्ञापन
आर्मी डॉग 'जूम' रविवार को अनंतनाग में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया था। इसमें मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। ऑपरेशन के दौरान सेना के खोजी कुत्ते जूम को उस मकान के अंदर भेजा गया था, जहां आतंकियों को घेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मकान के अंदर दाखिल होते ही जूम ने आतंकियों को पहचान कर उस पर हमला किया तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी जूम ने हार नहीं मानी और जूझता रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकी मारे गए।