फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir may witness violence on friday security in many cities

कश्मीर में फिर भड़क सकती है हिंसा, कई जिलों में कर्फ्यू जैसे हालात

Fri, 05 May 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 05 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
kashmir may witness violence on friday security in many cities
कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : file photo

कश्मीर में शुक्रवार को हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से दक्षिण कश्मीर में उपजे तनावपूर्ण हालातों के बीच घाटी में हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


इस क्रम में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, पुलवामा, कुलगाम समेत कई अन्य इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई इलाकों में भी सुरक्षा के लिए सेना,अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


इस क्रम में श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, बटमालू, खान्यार समेत कई अन्य इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। शोपियां में कल हुए सेना के सर्च आपरेशन के बाद उपजे तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed