{"_id":"9708f3f2c5dbf7914e385ea4db4e0d61","slug":"kashmir-jammu-radio-found-respected-public-broadcaster-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो कश्मीर-जम्मू को लोक सेवा सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियो कश्मीर-जम्मू को लोक सेवा सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 13 Nov 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल का प्रतिष्ठित लोक सेवा प्रसारक सम्मान रेडियो कश्मीर-जम्मू को हासिल हुआ है। यह अवार्ड जीवन रेखा नामक कार्यक्रम के प्रसारण के लिए रेडियो कश्मीर जम्मू को दिया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से बने हालात का जीवंत प्रसारण था।
विज्ञापन
बचाव राहत कार्य को भी रेडियो कश्मीर-जम्मू ने बेहतर तरीके से प्रसारित किया। इससे दूर दराज के रेडियो श्रोता जम्मू-कश्मीर की बाढ़ और बने हालात की स्थिति से अच्छी तरह परिचित हुए थे। यह प्रतिष्ठित अवार्ड 12 नवंबर 2001 को स्थापित किया गया था, क्योंकि 12 नवंबर 1947 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नई दिल्ली के आल इंडिया रेडियो स्टेशन में प्रसारण के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी संदर्भ में रेडियो व दूरदर्शन पर प्रसारित सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों का आकलन किया जाता है। उसे गांधीयन फिलॉस्फी पब्लिक सर्विस प्रोग्राम अवार्ड से नवाजा जाता है।जीवन रेखा नामक कार्यक्रम के निर्माण में कार्यकारी अधिकारी संजीव शर्मा की भूमिका रही, जबकि इस कार्यक्रम का लेखन कार्य नीतिश अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
वहीं, अंजना बडयाल, सुमित शर्मा व राजेश गुप्ता का सहयोग रहा। दिल्ली में देश के सभी कार्यक्रमों के आकलन के बाद लोक प्रसारक सम्मान रेडियो कश्मीर-जम्मू को हासिल हुआ।