फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir issue resolved like naga agreement

नगा समझौता की तरह कश्मीर समस्या का हल हो

Wed, 05 Aug 2015 12:16 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
kashmir issue resolved like naga agreement

राज्य की सत्तारूढ़ दल पीडीपी ने नगा शांति समझौते का स्वागत करते हुए कहा है कि कश्मीर के लिए भी इसी प्रकार के प्रयास की जरूरत है।

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के चार सूत्री फार्मूले को समस्या समाधान के लिए लांचिंग पैड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता महबूब बेग का कहना है कि केंद्र सरकार लोगों की भावनाओं, संस्कृति तथा इतिहास का आदर करते हुए कश्मीर के सभी स्टेक होल्डरों को बातचीत में शामिल करे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा मुशर्रफ के बीच हुई बातचीत में चार बिंदुओं पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि नगा समझौते में केंद्र सरकार का कदम बहुत कुछ पार्टी के स्टैंड से मिलता जुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति समझौता प‌िछली सरकारों का प्रत‌िफल

kashmir issue resolved like naga agreement

पीडीपी हमेशा से ही लचीला रुख अख्तियार करने की वकालत करती रही है। उन्होंने कहा कि शांति समझौता पिछले 16 साल से विभिन्न सरकारों की ओर से किए जा रहे प्रयास का सीधा प्रतिफल है।

बेग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह कहते हैं कि वे न केवल घाव भरने का प्रयास कर रहे हैं बल्कि समस्या समाधान की दिशा में भी प्रयासरत हैं।

इतना ही नहीं वे उनके गौरव तथा आत्म सम्मान में पार्टनर भी हैं। यह दृष्टिकोण कश्मीर तथा कश्मीरियों के लिए बेहतर संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed