फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir flood victims wait for better days: omar

कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को अच्छे दिन का इंतजार: उमर

Tue, 08 Sep 2015 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 08 Sep 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
kashmir flood victims wait for better days: omar

कश्मीर घाटी के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में विफल रहने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार के प्रति भी नाराजगी जाहिर की है। उमर ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले उनकी ओर से बड़े बड़े दावे किए गए थे।

विज्ञापन


एक साल बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को राहत पहुंचाने के मामले में जमीनी हकीकत कुछ और ही है। पीड़ितों को आज भी अच्छे दिन आने का इंतजार है। दावे खोखले साबित होते दिख रहे हैं। कहा कि ऐसा लग रहा जैसे केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रहा हो।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें निभाने में असफल रही। जिनका लाखों में नुकसान हुआ, उन्हें कुछ हजार की मदद दी गई। उन्होंने पीडीपी पर रिलीफ पैकेज के नाम पर लोगों को धोखे में रखने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इन स्थितियों से लोग पीडीपी के खिलाफ होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने ट्विटर के जरिये मुफ्ती मोहम्मद सईद की जमकर खिंचाई की। लिखा कि जिस तरह से रात भर रेड डाली गई, वह सही रवैया नहीं है। लोग सरकार के प्रति असंतुष्टि व्यक्त करना चाहते थे।


उन्होंने रिवाइवल डे पर भी निशाना साधा। ट्वीट किया कि अगर मुफ्ती साहब को यकीन होता कि लोग जश्न मनाएंगे, जैसा उन्होंने प्लान किया था, तो वह अरेस्ट के आर्डर नहीं देते। गौरतलब है कि विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें उमर ने रक्तदान कर उसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed