{"_id":"5922f8034f1c1b871153600c","slug":"kashmir-faces-another-day-of-voilent-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के हालातों में फिर जल उठा कश्मीर, सोमवार को कई जगह हुए हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के हालातों में फिर जल उठा कश्मीर, सोमवार को कई जगह हुए हिंसक प्रदर्शन
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 22 May 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में सोमवार को भी छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए गए। इस दौरान छात्रों द्वारा पत्थरबाजी की गई जिसके जवाब में सुरक्षाबलों को आँसू गैस के गोले भी दागने पड़े। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामुला जि़ले के पट्टन इलाके के पलहालन हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा एक प्रदर्शन रैली निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाते हुए जूलूस निकालने की कोशिश की। इस जूलूस को पुलिस ने रोका तो शामिल लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। इस दौरान बेकाबू होते हालातों को देखते हुए सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। इन प्रदर्शनों के बाद इस पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
वहीं श्रीनगर में भी एमपी हायर सेकंड्री स्कूल और गांधी कॉलेज के छात्रों द्वारा भी प्रदर्शन किए गए। इन प्रदर्शनों के दौरान भी छात्रों द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनों में शामिल हो रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन