फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir central university will be model for all

मॉडल होगी कश्मीर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी

Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
kashmir central university will be model for all

राज्य के गांदरबल में तैयार होने जा रही सेंट्रल यूनिवर्सिटी दूसरे केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के मुकाबले हर लिहाज से आदर्श रहेगी।

विज्ञापन


सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर के कार्यकारी कुलपति प्रो. महराज-उद-दीन ने रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद अफजल जरगर, आर्किटैक्ट एससी मिश्रा, प्लानर राजेश पंडिता सहित अन्य अधिकारियों के साथ राज भवन श्रीनगर में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस मास्टर प्लान पर चर्चा की।

इस यूनिवर्सिटी का गांदरबल, कश्मीर में निर्माण किया जाना है। राज्यपाल को कैंपस प्लान में ट्रैफिक, जमीन, पानी की सुविधा, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बायोडायवर्सटी पार्क आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हर तरह की सुविधाएं रहेंगी मौजूद

kashmir central university will be model for all

राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि नए कैंपस से बेसिक शापिंग, मेडिकल क्लीनिक, किंडरगार्डन और प्राइमरी स्कूल जैसी सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इसके अलावा गर्ल्स हास्टल के लिए भी जगह देखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कुलपति से कैंपस के निर्माण के लिए बेहतर पर्यावरण के नजरिए से जगह की तलाश करने को कहा। कैंपस में पहुंचने पर प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा दिखे।

उन्होंने कहा कि कैंपस में सोलर पैनल स्थापित करके सौर ऊर्जा को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए। इसके लिए कैंपस के सभी भवनों के ऊपर सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा कैंपस से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed