फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir based doctor said that corona is more dangerous for those who are ill

सलाह: पहले से बीमार लोगों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

Mon, 24 May 2021 06:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 May 2021 06:03 PM IST
सार

कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंताजनक है। डॉक्टर जरका अमीन ने लोगों को कुछ सावधानियां बरतने को कहा है। 

विज्ञापन
Kashmir based doctor said that corona is more dangerous for those who are ill
कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में बडगाम जिला अस्पताल बडगाम के वरिष्ठ डॉक्टर जरका अमीन ने कहा कि पहले से ही किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को कोविड बीमारी का अधिक खतरा होता है। इसलिए, उन्हें कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है। डॉक्टर जरका ने आग्रह किया कि ऐसे लोगों को आगे आना चाहिए और टीकाकरण अभियान में भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन


मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोगी या हाल में सर्जरी कराने वाले व्यक्ति ज्यादा खतरे में हैं। डॉक्टर जरका ने कहा कि मधुमेह के रोगियों को शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने और नियमित रूप से निर्धारित दवा लेने की आवश्यकता होती है। यही बात उच्च रक्तचाप या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों पर भी लागू होता है।
विज्ञापन


जरका का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। मृत्यु दर बहुत कम है और अधिकांश कोरोना रोगी हल्के लक्षणों के साथ ही सामने आए हैं। हर व्यक्ति को बुखार, खांसी, बदन दर्द, गले में खराश और सर्दी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षणों की तुरंत डॉक्टरों को सूचना दें, ताकि कोविड के लक्षणों के गंभीर होने के खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी

यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed