फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karva chauth

Jammu News: करवा चौथ आज, मेहंदी के लिए रातभर रही चहल-पहल, महिलाओं का पूरा दिन बाजार में बीता

विज्ञापन
karva chauth
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के लिए महिलाएं आज करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखेंगी। इसकी तैयारियां सुबह से ही कर ली हैं, अब बस चांद निकलने का इंतजार है। वहीं, मंगलवार को दिनभर बाजार महिलाओं की चहल-पहल से पैक रहे। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि पैर तक रखने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। बावे वाली मंदिर की मार्केट सहित अन्य जगह पर मेहंदी के स्टाल में देर रात तक महिलाओं का आना-जाना लगा रहा। किसी के हाथ मेंं पति का पूरा नाम लिखा तो कोई शॉर्ट नेम यानी पहला अक्षर लिखवा कर उत्साह की झलक बिखेर रही थी।
सुहागिनों के साथ-साथ युवतियों में भी त्योहार का रंग चढ़ा हुआ था। वे भी अपनी भाभी और मां के साथ खरीदारी करने के लिए पहुंची थीं। नई बस्ती, परेड, मोती बाजार, राजतिलक रोड, जैन बाजार और गांधी नगर सहित अन्य मुख्य बाजारों में दुकानदारी गुलजार रही। दुल्हन की तरह सजे बाजारों में हलवाई की दुकान पर कतलम्मे और फैनियों को लेकर लंबी कतार लगी रही। मनियारी सहित कपड़ों की दुकानों में भी तांता लगा रहा। दूसरी ओर, कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं जो पति के साथ वीडियो कॉल पर पसंद पूछ रही थी। मोबाइल के कैमरे को घूमा कर पति को अलग-अलग डिजाइन के सूट दिखा रही थीं। पटेल बाजार में पहुंची लिंक रोड की रंजनी देवी, आरएस पुरा की कोमल बाली, वंदिता गुप्ता, अंजलि शर्मा, कीर्ति शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है। तड़के स्नान करने के बाद सबसे पहले मंदिर की सफाई करेंगी, फिर व्रत रखेंगी। अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का पूजन करेंगी। शाम को शुभ मुहूर्त में कथा सुनने के लिए मंदिरों में जाएंगी।
विज्ञापन

पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6ः05 से 7ः05, चंद्रोदय 8ः12 पर
महंत तृप्त शास्त्री के अनुसार पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट के बीच रहेगा। चंद्रोदय रात 8ः12 पर होगा। उधर, 100 साल बाद बड़ा संयोग बन रहा है। करवाचौथ पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है। इसके साथ ही शनि के कारण शश राजयोग बन रहा है। इस दिन मंगल और बुध, सूर्य ग्रह तुला राशि में विराजमान हैं। साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, मंगल और सूर्य मिलकर मंगल आदित्य योग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed