फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kargils aasma selected for national scholarship

कारगिल की नन्ही आसमा ने रचा इतिहास

Sat, 07 Feb 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 07 Feb 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
kargils aasma selected for national scholarship

नाटकों में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ने वाली कारगिल की नन्ही आसमा गुल ने नया इतिहास रचा है। नटरंग की ओर से आयोजित होने वाले बच्चों के वार्षिक थिएटर में ‘पार्टी तो बनती है’ नाटक में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाली चौथी क्लास की आसमा ‘दादी मां की कहानी’, ‘बीरबल की खिडी’ और ‘लाख की नाक’ जैसे नाटकों में दर्शकों को अपने अभिनय से आकर्षित कर चुकी है।

विज्ञापन


छोटी उम्र में उसकी प्रतिभा को देखते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सेंटर फार कल्चरल रिर्सोसेज एंड ट्रेनिंग की ओर से उसे थिएटर के क्षेत्र में नेशनल स्कालरशिप प्रदान की गई है। ताकि वह थिएटर डायरेक्टर पद्मश्री बलवंत ठाकुर की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। यह स्कालरशिप पाने वाली आसमा कारगिल की पहली बच्ची है। इसके लिए देशभर से हजारों युवा कलाकारों ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


इक्का दुक्का लोगों को मिलने वाली इस स्कालरशिप के तहत आसमा गुल को प्रत्येक वर्ष 12,600 रुपये मिलेंगे और यह उसकी 20 साल की उम्र होने तक मिलती रहेगी। बलवंत ठाकुर ने कहा कि आसमा ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इससे थिएटर में काम करने वाले रियासत के अन्य युवा कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियासत के दूरदराज इलाके से आकर इस उपलब्धि को हासिल कर आसमा ने साबित किया कि इरादे नेक हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कारगिल निवासी अब्दुल गफ्फार जरगर और हावा बी की लाडली विश्व में रियासत का नाम रौशन करने में कामयाब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed