फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kargil war heroes Captain Vijayant Thapar story

कारगिल गाथा: शहीद कैप्टन विजयंत थापर की ये थी अंतिम ख्वाहिश

Tue, 26 Jul 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Jul 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
kargil war heroes Captain Vijayant Thapar story
रुखसाना को आज भी पहुंचती हैं पॉकेट मनी और चॉकलेट - फोटो : www.captainvijyantthapar.com

कारगिल युद्ध के शहीदाें की कहानियां कहीं रोंगटे खड़े करने वाली हैं तो कहीं रुआंसा करने वाली। मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विजयंत थापर के आखिरी खत का मजमून देश को समर्पित फौजी और रिश्तों की अहमियत समझने वाले व्यक्तित्व को बयान करता है। 

विज्ञापन


खत में कैप्टन थापर ने अपने परिजनों को युद्ध भूमि पर शहादत के प्रति अपने भाव, देश के लिए बार बार मरने की इच्छा और युवा पीढ़ी को भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा से अवगत करवाने की चाहत को व्यक्त किया। 
विज्ञापन


इसी खत में कुपवाड़ा स्थित सैन्य शिविर से सटे स्कूल में पढ़ने वाली चार बरस की रुखसाना का भी जिक्र है जिसे कैप्टन थापर चॉकलेट और सालाना पचास रुपये की पॉकेटमनी दिया करते थे। खत में कैप्टन ने घरवालाें को लिखा वे नहीं रहे तो अनाथ आश्रम की मदद करें। रुखसाना को 50 रुपये देते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के इस आखिरी खत को संजोए उनके पिता वीएन थापर हर साल कारगिल युद्ध की वर्षगांठ पर द्रास सेक्टर की उन पहाडि़यों तक जाते हैं जहां पर बेटे ने देश के लिए कुर्बानी दी। वे हर साल रुखसाना को चॉकलेट और 50 रुपये देना नहीं भूलते। कैप्टन विजयंत थापर रुखसाना के बड़ी होने पर उसके निकाह में शामिल होना चाहते थे। लेकिन कारगिल युद्ध में शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed