फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kargil war 10 july 1999, pakistan army roll back

कारगिल गाथा: लौटने को मजबूर हो गई पाकिस्तानी सेना

Mon, 11 Jul 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 11 Jul 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
kargil war 10 july 1999, pakistan army roll back
- फोटो : ADGPI

दो महीने से भी लंबे समय तक चलता रहा युद्ध अपने तीसरे और आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया था। युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद ऊंचाई वाले सामरिक इलाकों से दुश्मन इक्का दुक्का गोले बरसा रहा था। हालांकि 10 जुलाई आने तक हालात कमोबेश पहले से शांत हो गए। 

विज्ञापन



भारतीय सेना ने काकसर सब सेक्टर की चोटियों सहित प्वाइंट 5605, प्वाइंट 5280 और स्पर जंक्शन को दुश्मन से खाली करवाने के लिए खास आपरेशन चलाया। युद्ध विराम की घोषणा के चलते 5 जुलाई 1999 से चलाए गए ऑपरेशन को जुलाई के दूसरे सप्ताह में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा था। 
विज्ञापन


नौ जुलाई की रात से घुसपैठिए और पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियों ने काकसर सब सेक्टर से वापस लौटना शुरू कर दिया। दस जुलाई की सुबह तक ये प्रक्रिया जारी रही। भारतीय सेना ने इसी दिन काकसर सब सेक्टर की ऊंची चोटियों को पूरी तरह से खाली करवाकर फिर से अपना कब्जा स्थापित कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की सेना हटना शुरु किया

kargil war 10 july 1999, pakistan army roll back

इससे एक दिन पहले ही बटालिक सब सेक्टर के प्वाइंट 5285, जुबार जंक्शन और कुकरठंग चोटियों की शृंखला पर फिर से कब्जा हासिल करने के लिए 17 गड़वाल राइफल्स ने हमले की मुद्रा में ताबड़तोड़ गोलाबारी की। प्वाइंट 5285 पर भारतीय सेना की पकड़ बनते देख दुश्मन ने भीषण गोलाबारी की। इसके बावजूद बटालियन ने अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए प्वाइंट 5285 को फतह कर तिरंगा लहरा दिया।

युद्ध विराम की घोषणा पर शुरुआत में अमल से कन्नी काट रही पाकिस्तानी सेना को भारतीय इलाके छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। बटालिक सब सेक्टर और काकसर सब सेक्टर के बाद 11 जुलाई को बटालिक सेक्टर के शेष हिस्साें से भी पाकिस्तान की सेना हटना शुरु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed