{"_id":"60fe9ff68ebc3e58005f10c6","slug":"kargil-vijay-diwas-president-ramnath-kovind-visit-heavy-rain-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, भारी बारिश बनी मुसीबत समेत पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि, भारी बारिश बनी मुसीबत समेत पांच बड़ी खबरें
Mon, 26 Jul 2021 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 05:23 PM IST
सार
कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बारामुला स्थित डैगर युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। जोजिला में खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रास नहीं पहुंच पाए। उधर, बारिश के चलते जम्मू शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजीव नगर इलाके में भारी बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोजिला में खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कारगिल विजय दिवस पर द्रास नहीं पहुंच पाए। उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी सैनिकों को बारामुला स्थित डैगर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रपति चिनार कोर और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग पहुंचे। जहां सैन्य अधिकारियों और जवानों से बातचीत की। इस दौरान प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2021: परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय बोले- दुश्मन को कारगिल युद्ध का अंजाम याद दिलाने आते हैं
कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ पर द्रास पहुंचे परमवीर चक्र विजेता सूबेदार संजय कुमार ने कहा कि हम यहां हर साल आते हैं। इसका मकसद शहीदों को याद करने के साथ ही दुश्मन को युद्ध के अंजाम की याद दिलाना भी है। हिमाचल के रहने वाले सूबेदार संजय कुमार ने कहा कि द्रास बेहद ठंडा क्षेत्र है। पहाड़ों के ऊपर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। वर्ष 1999 में हमें डेढ़ माह खुले आसमान तले दुश्मन से लोहा लेना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: सावन का पहला सोमवार आज, भारी बारिश के चलते अधिकतर लोगों ने घरों में ही पूजा
देवों के देव महादेव को आराधना से प्रसन्न करने का महीना श्रावण मास शुरू हो गया है। श्रावण मास का पहला सोमवार आज यानी 26 जुलाई को है। हिंदू धर्म में श्रावण मास के साथ ही सोमवार का भी विशेष महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश बनी मुसीबत, आईटीबीपी के जवानों ने संभाला मोर्चा, ऑरेंज अलर्ट जारी
बारिश के चलते जम्मू शहर में एक बार फिर कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजीव नगर इलाके में भारी बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। जहां आईटीबीपी के जवानों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। शहर की कई प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। दोमाना में वार्ड नंबर 61 के तोमल लेन नंबर 9, आनंद नगर बोहड़ी क्षेत्र में नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: निजी स्कूलों की संबद्धता और मान्यता के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू, यहां मिलेगी हर जानकारी
निजी स्कूलों के संबद्धता और मान्यता के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जिस पर निजी स्कूल से जुड़ी सभी जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। उप-राज्यपाल ने पिछले दिनों इस ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया था, जिससे जम्मू संभाग के सात हजार के करीब निजी स्कूल संचालकों को लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें