{"_id":"60fe4a7d8ebc3e66ee0c544f","slug":"heavy-rain-in-many-parts-of-jammu-and-kashmir-orange-alert-it-may-landslides-and-stone-falling-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश बनी मुसीबत, आईटीबीपी के जवानों ने संभाला मोर्चा, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश बनी मुसीबत, आईटीबीपी के जवानों ने संभाला मोर्चा, ऑरेंज अलर्ट जारी
Mon, 26 Jul 2021 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 AM IST
सार
मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला स्तर पर प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
कालिका कॉलोनी में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के चलते जम्मू शहर में एक बार फिर कई इलाकों में जलभराव हो गया। राजीव नगर इलाके में भारी बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। जहां आईटीबीपी के जवानों ने राहत और बचाव अभियान चलाया। शहर की कई प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। दोमाना में वार्ड नंबर 61 के तोमल लेन नंबर 9, आनंद नगर बोहड़ी क्षेत्र में नालों का पानी लोगो के घरों में घुस गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में 27 जुलाई से 29 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से दी गई है। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। भारी बारिश वाले इलाकों में बाढ़ और खासतौर से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भूस्खलन व पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
27 और 28 जुलाई को कई इलाकों में आसमानी बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं रविवार की बात करें तो जम्मू, उधमपुर और कटड़ा में हल्की से सामान्य बारिश रिकॉर्ड हुई। जम्मू जिले में 14. 2 एमएम और कटड़ा में 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ ही बना रहा, लेकिन अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 33. 5 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 34. 2 और कटड़ा में 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल