{"_id":"60fe5cb58ebc3e584177cb76","slug":"sawan-somwar-2021-first-monday-of-sawan-26-july-worship-bholenath-in-temples-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सावन का पहला सोमवार आज, भारी बारिश के चलते अधिकतर लोगों ने घरों में ही पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सावन का पहला सोमवार आज, भारी बारिश के चलते अधिकतर लोगों ने घरों में ही पूजा
Mon, 26 Jul 2021 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:26 PM IST
सार
इस बार मंदिर प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ मास्क लगाने पर विशेष बल दिया है।
विज्ञापन
जलाभिषेक करते शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार शिव आराधना के लिए शहर के शिवालयों में भक्तों की दिन भर कतारें लगी रहीं। कोविड एसओपी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए। श्री रणवीरेशवर सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख- समृद्धि देने और कोरोना से मुक्ति की कामना की।
विज्ञापन
सावन मास इस बार 22 अगस्त तक रहेगा, जिसमें चार सोमवार आएंगे। पहले सोमवार को शहर कें मंदिरों में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रसिद्ध श्री रणवीरेश्वर, रघुनाथ, आप शंभू और पीरखो मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। सावन मास के पहले सोमवार को इंद्र देव भी खूब बरसे। शहर के श्री रणवीरेश्वर मंदिर में तड़के से ही भक्त पहुंचने शुरू हो गए। मंदिर में स्थापित उत्तर भारत के सबसे बड़े शिवलिंग पर दूध, जल, दही, शहद से अभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। बीते साल कोविड के कारण भक्त सावन में मंदिरों में पूजा-अर्चना नहीं कर पाए थे। इस बार भोले बाबा के दर्शन मंदिर में करने का सौभाग्य मिला। पीरखो स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर प्रबंधन ने कोविड एसओपी के पालन के लिए उचित बंदोबस्त किए थे। एक-एक कर भक्तों को दर्शन करने के लिए मंदिर के गर्भ गृह में भेजा गया।
विज्ञापन
इस बार 29 दिन का श्रावण मास
श्रावण मास इस बार 29 दिन का है। इसमें चार सोमवार हैं। पहला सोमवार 26 जुलाई को आया। दूसरा चार अगस्त को है। तीसरा नौ अगस्त और चौथा 16 अगस्त को पड़ेगा। सावन मास के दौरान मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की आराधना फलदायी होती है। मंदिरों में सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना होगी। सावन महीने की शुरुआत 25 जुलाई यानी रविवार से हुई है।
विज्ञापन
आज अखंड सौभाग्य के लिए रखें मंगलागौरी का व्रत
मंगलवार 27 जुलाई को मां मंगलागौरी का व्रत है। मान्यता है कि व्रत रखने वालों की वैवाहिक जीवन की हर समस्या दूर होती है, जिन युवतियों को विवाह में देरी हो रही हो या कोई बाधा आ रही हो तो सावन मास के मंगलवार के दिन मां मंगलागौरी का व्रत रखने से लाभ होता है। यह व्रत महिलाएं संतान प्राप्ति एवं उनकी मंगलकामना के लिए भी करती हैं। विशेषकर अगर मंगल दोष समस्या हो तो सावन के मंगलवार की पूजा करना शुभ रहता है। इस बार श्रावण चंद्रमास में चार मंगलवार पड़ रहे हैं। पहला मंगलवार 27 जुलाई को, दूसरा तीन अगस्त, तीसरा 10 अगस्त को और चौथा 17 अगस्त को है।
यह भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas 2021: जांबाज रतन चंद की शौर्यगाथा, शहीद होने के दो दिन बाद घर पहुंचा था एक खत, जानिए क्या कहती हैं उनकी पत्नी
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश बनी मुसीबत, भूस्खलन और हाईवे पर पत्थर गिरने की घटनाओं की आशंका