फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kargil vijay diwas: indian army chief general bipin rawat pays tribute to kargil martyrs

कारगिल दिवस: द्रास में सेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि, देश से कहा- आप निश्चिंत रहें हम सीमा पर हैं

Fri, 26 Jul 2019 11:44 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 26 Jul 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas: indian army chief general bipin rawat pays tribute to kargil martyrs
कारगिल विजय दिवस पर द्रास में सेना प्रमुख ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के द्रास में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि "मैं अपने देशवासियों को बताना चाहता हूं कि आप निश्चिंत रहें देश की सेना को दिया गया कोई भी काम हमेशा पूरा किया जाएगा चाहे वह कितना भी कठिन क्यों न हो। हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते रहेंगे।"

विज्ञापन


सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति बनी है, स्थिति नियंत्रण में है। 20 वीं वर्षगांठ पर प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से विजय मशाल को द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचाया गया है। रक्षा मंत्री ने 14 जुलाई को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सेना के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज सूबेदार जीतू राय को विजय मशाल सौंपी थी। 
विज्ञापन

 

 

यह उत्तर भारत के 9 प्रमुख कस्बों, शहरों से गुजर कर अंत में 26 जुलाई को द्रास स्थित कारगिल में शहीदों की कर्मभूमि पर पहुंची है, जहां इसे सेना प्रमुख ने ग्रहण किया। समारोह में शामिल होने के लिए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत समेत अन्य कमांडर द्रास पहंचे। इससे पहले 20 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास में कारगिल वार मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed