फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kargil Vijay Diwas: Army ready for any kind of challenge, Northern Command chief pays tribute in Dras

कारगिल विजय दिवस: सेना हर प्रकार की चुनौती के लिए तैयार, द्रास में उत्तरी कमान प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 26 Jul 2022 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 11:06 AM IST
सार

कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर द्रास में समारोह का आयोजन किया गया। उत्तरी कमान मुख्यालय के शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Army ready for any kind of challenge, Northern Command chief pays tribute in Dras
उत्तरी कमान में श्रद्धांजलि देते सैन्य अधिकारी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

कारगिल युद्ध के शहीदों को सैन्य अधिकारियों और अन्य लोगों ने द्रास सेक्टर में स्थित युद्ध स्मारक पर जा कर श्रद्धांजलि दी। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए कारगिल की चोटी पर कब्जा करने के पाकिस्तान के मंसूबे को विफल कर दिया था। ऑपरेशन विजय के नाम से चले इस अभियान में कई सैन्य अधिकारियों और जवानों ने बलिदान दिया था। 

विज्ञापन


कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर द्रास में समारोह का आयोजन किया गया। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सेना का हर जवान देश की सुरक्षा के लिए समर्पित है। किसी भी चुनौती का सामना करने और किसी भी बलिदान के लिए सेना हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन


सेना की वीरता और जीत के आगे पूरा देश नतमस्तक है। कारगिल विजय दिवस पर हम जवानों के बलिदान को कृतज्ञता की भावना के साथ याद करते हैं। उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में सैन्य अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कारगिल युद के वीरों को श्रदांजलि दी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं हमारे अमर वीरों के मूल्य और साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने हमारे महान राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी।



इन वीरों ने कारगिल में हमारी मातृभूमि के क्षेत्र को वापस लिया। 26 जुलाई 1999 को पूरी दुनिया ने हमारे बहादुर सैनिकों के अद्वितीय साहस को देखा, जिन्होंने असंभव चोटियों की चुनौतियों को पार करते हुए देश की ताकत का प्रदर्शन किया।

मैं मां भारती के उन निस्वार्थ और समर्पित सपूतों को नमन करता हूं। मैं हमारे बहादुर वीरों के परिवारों को अदम्य साहस को भी सलाम करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed