{"_id":"e8c40a3ae89daa420571624ffc9d9889","slug":"kanpur-jammu-express-special-train-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPECIAL TRAIN: कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPECIAL TRAIN: कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई ट्रेन कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस को नौ जून से कानपुर सेंट्रल स्टेशन से शुरू किया जा रहा है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी से रियासत के पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे यात्रियों की तादाद बढ़ने लगी है। इस नई ट्रेन में एसी थ्री टियर की सभी सीटें आगामी बीस जून तक पैक हो गई हैं। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन दोनों स्टेशनों से चलेगी।
विज्ञापन
इससे कानपुर और जम्मू के यात्रियों को आवाजाही में और राहत मिलेगी। नौ जून को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14155 शाम 5:15 बजे जम्मू के लिए रवाना होगी। इसी तरह सप्ताह में शनिवार को भी इसी समय पर कानपुर से ट्रेन चलकर दूसरे दिन जम्मू तवी स्टेशन पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
जम्मू तवी स्टेशन से ट्रेन नंबर 14156 बुधवार और रविवार की शाम 5:30 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी और अगले दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 1:55 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन में एसी थ्री टियर, एसी टू टियर, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गर्मी की छुट्टियां पड़ने के साथ देशभर से सैलानियों का रियासत में आना शुरू हो गया है। जम्मू तवी और कटड़ा स्टेशन के लिए आगामी दिनों में नई ट्रेनें चलाने का भी प्रस्ताव है।