जम्मू। एससी/ एसटी / ओबीसी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ ने मंगलवार को मुख्य कार्यालय में भारत रत्न डॉ.भीम राव अंबेडकर की 129 वीं जयंती मनाई। परिसंघ ने जरूरतमंदों के बीच भोजन राशन वितरित किया। इसी प्रकार कठुआ, उधमपुर, डोडा, राजौरी, पुंछ, बडगाम, शोपियां, कुपवाड़ा और कई स्थानों पर भी परिसंघ इकाइयों द्वारा समारोह आयोजित किए गए। स्टेट प्रेसीडेंट आरके कल्सोत्रा ने कहा कि वह दिन का एक समय का भोजन छोड़ देंगे। उन्होंने अन्य सभी से भी ऐसा करने की अपील की। ताकि देश में खाद्यान्न की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहे। उन्होंने बीआर अम्बेकर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आबकारी आयुक्त जेएंडके, आरके शवन, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर रमेश चंदर और सहारा एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी मोनिका कलसोत्रा भी मौजूद रहीं।