फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kalika dham for vaishno devi pilgrims

मां के भक्तों के लिए नई सौगात कालिका धाम

Mon, 01 Sep 2014 12:11 AM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
kalika dham for vaishno devi pilgrims

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने रेलहेड कांप्लेक्स जम्मू के पास कालिका धाम कांप्लेक्स मां के भक्तों को समर्पित किया। इस पांच मंजिला भवन में 340 बेड की क्षमता है, जिसमें 240 डारमेट्री और 50 डबल बेडरूम का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन


कुल पांच कनाल भूमि में से तीन कनाल पर 14.80 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का 6765 वर्ग मीटर के दायरे में बोर्ड के इंजीनियरिंग विंग ने 21 माह में निर्माण पूरा किया है। इसके साथ ही बोर्ड की जम्मू में वैष्णवी धाम और सरस्वती धाम के 1050 बेड (1020 डारमेट्री और 30 सिंगल रूम बेड) के साथ कुल आवासीय परिसर की क्षमता 1390 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

बड़ी पार्किंग के साथ आधुनिक डाइनिंग हॉल भी

kalika dham for vaishno devi pilgrims

राज्यपाल ने कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बोर्ड के तीन कांप्लेक्स में बेहतर ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। बोर्ड के सीईओ डा. मंदीप कुमार भंडारी ने कहा कि 11 डारमेट्री ग्राउंड फ्लोर और तीन अन्य पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर स्थापित की गई हैं।

सभी पांच फ्लोर पर दस-दस डबल बेड (अटैच बाथरूम) का निर्माण किया गया है। कालिका धाम की बेसमेंट में 20 वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। इसके अलावा ओपन पार्किगिं में ग्राउंड फ्लोर पर 20 कारों को खड़ा किया जाएगा।

आधुनिक किचन और डाइनिंग हॉल में 80 लोगों के बैठने की सुविधा होगी।

बनाया गया बड़ा कांफ्रेंस हॉल

kalika dham for vaishno devi pilgrims

काल‌िका धाम के चौथे फ्लोर पर 50 सीटर कांफ्रेंस हॉल और कार्यालय का निर्माण किया गया है। पूरे कांप्लेक्स में अत्याधुनिक अग्निरोधक सिस्टम लगाया गया है। कांप्लेक्स में 21 हजार लीटर प्रतिदिन सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी।

कांप्लेक्स में विकलांग लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। समारोह में बोर्ड से एचएल मैनी, डा. सुधीर बलोरिया, राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed