{"_id":"9e2e62184488a919b63b4375169e563f","slug":"kalakote-once-again-tense-on-anti-india-slogans-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: सरकारी स्कूल में देश विरोधी नारेबाजी के खिलाफ फिर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: सरकारी स्कूल में देश विरोधी नारेबाजी के खिलाफ फिर प्रदर्शन
रवि वर्मा/ अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले कालाकोट तहसील के सियालसुई क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा स्कूल परिसर में देश विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारेबाजी करने का असर मंगलवार को भी देखने को मिला।
विज्ञापन
सुबह स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नारेबाजी करने वाले आठ विद्यार्थियों को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन
गुस्साए विद्यार्थियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत आरोपी विद्यार्थियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर सियासी दबाव के नीचे काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस किसी सियासी दबाव के चलते उन आठ विद्यार्थियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीपीओ सरगुन शुक्ला, तहसीलदार नवाज चौधरी और एसएचओ प्रमोद सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी और प्रदर्शन पर अड़े रहे।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कालाकोट के पूर्व एमएलए रशपाल सिंह के भाई एवं सरपंच ठाकुर रंजीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को शांत करवाया। पुलिस ने विद्यार्थियों से दो दिन की मोहलत मांगते हुए भरोसा दिलाया कि सभी आरोपी विद्यार्थियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं सरपंच के हस्तक्षेप के बाद विद्यार्थियों ने कहा कि अगर दो दिन में आरोपी विद्यार्थियों को सलाखों के पीछे बंद नहीं किया गया, तो वह फिर से सड़कों पर उतरेंगे।गौरतलब है कि सियालसुई क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में कुछ विद्यार्थियों ने किसी बात पर स्कूल परिसर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
इसके विरोध में अन्य विद्यार्थियों व क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद पुलिस ने 12वीं कक्षा के आठ आरोपी विद्यार्थियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 153ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।