फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, religious news

Jammu News: बिरादरियों के लोगों ने लगाई बाबा अच्चो देवस्थान पर हाजिरी

Tue, 18 Nov 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 18 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
jyodian news, religious news
[11/17, 4:30 PM] kulbir amar ujala 2: फोटो ज्यौडियां सेमेल के दौरान डोगरी भजन गाती सोनाली डोग
आल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी की मेल का समापन, 20 लोगों ने करवाए बच्चों के मुंडन
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। गांव खोआडा-कलीठ बाबा अच्चो देव स्थान पर सोमवार को ऑल इंडिया राजपूत भाऊ बिरादरी की मेल का आयोजन किया गया। इसमें भाऊ बिरादरी के साथ साथ अन्य बिरादरियों के लोगों ने भी हजारी लगा कर बाबा अच्चो देव स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
मेल का आयोजन ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ की देखरेख में किया गया। इस मौके पर 20 से अधिक बिरादरी के लोगों ने बच्चों के मुंडन करवाए। मेल को सफल बनाने के लिए बिरादरी की युवा कमेटी का अधिक योगदान रहा। सुबह पांच बजे से ही बाबा अच्चो देवस्थान पर बाबा के दर्शन करने के लिए भाऊ बिरादरी के लोगों के साथ-साथ अन्य बिरादरियों के लोग भी मौजूद रहे। सुबह 5:30 बजे से मेल का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें पंडितों की तरफ से हवन करवाया गया। दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें बिरादरी के दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लेने वाले 70 बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ बिरादरी के सरकारी पदों पर तैनात 50 लोगों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेल के दौरान उपस्थित अन्य दूसरी बिरादरियों के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। डोगरी कलाकार सोनाली डोगरा ने डोगरी में भजन गाकर मेल की रौनक बढ़ाई। इस मौके पर नरेंद्र सिंह भाऊ ने बिरादरी के सभी लोगों का मेल को सफल बनाने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि इस बार की मेल में भंडारे का आयोजन बिरादरी के परगवाल जोन के लोगों की तरफ से किया गया था। मेल में बच्चों के मनोरंजन के भी पूरे इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बिरादरी के लगभग 20 लोगों ने छोटे बच्चों के मुंडन करवाए। इस मौके पर एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा, गुलबदन सिंह, सूरज सिंह भाऊ, रंजीत सिंह, दीपक सिंह, शाम सिंह, करनैल सिंह, राज कुमार सिंह भाऊ सहित अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed