फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, loc news

Jammu News: देश के सपूतों ने एलओसी पर जलाए देशभक्ति के दीप

विज्ञापन
jyodian news, loc news
ज्यौड़ियांएलओसी पर  फैंसिग  के पोल और कंटीली तार को टीका लगाकर दीप  जलाते भारतीय सैनिक
एलओसी पर सेना के जवानों ने धूमधाम से मनाई दिवाली
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। देश के सीमांत क्षेत्र छम्ब-ज्यौड़ियां की पवित्र भूमि पर एलओसी पर तैनात सेना के जवानों ने दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया। एलओसी पर फेंसिंग की कंटीली तारों और खंभों को सिंदूर लगाकर, मिट्टी की दीयों से सजी सीमा पर उन्होंने पूजा-अर्चना की।
देशभक्ति के गीतों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ मनाया। चारों ओर जय हिंद और भारत माता की जय के उद्घोष गूंज उठे। सैनिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, नृत्य किया और वतन की रक्षा के संकल्प को दोहराया। दीपों की रोशनी में जब बंदूकें चमक रहीं थीं, उसी समय सैनिकों की उंगलियां वाद्य यंत्रों पर तालमेल से चल रहीं थीं - मानो देश की सरहद पर संगीत और शौर्य का संगम हो रहा हो। एक सैनिक से जब पूछा गया कि क्या उन्हें घर की याद नहीं आती तो उन्होंने नम आंखों ने उत्तर दिया । याद तो बहुत आती है, पर हमने भारत माता की रक्षा की सौगंध ली है। हमारा मौलिक कर्तव्य है कि हम अपने साथी सैनिकों को ही अपना परिवार मानें और राष्ट्र सेवा में निरंतर तत्पर रहें। इसी दौरान जवानों ने सीमा पर माता के मंदिर में भजन-कीर्तन भी किया।
विज्ञापन

एलओसी पर भारत पाक सीमा पर सैनिकों की तरफ से दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सीमा पर चारों तरफ देश भक्ति की रौनक साफ दिखाई दे रही थी। सैनिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के साथ त्योहार मनाने की परंपरा ने इन वीरों के हृदय में गर्व और अपनत्व की भावना को और प्रबल किया है। हम वीरों का विश्वास है कि जब सीमा की सुरक्षा और न्याय की सेवा करने वाले दोनों स्तम्भ 24×7 कार्य करेंगे तब भारत का गौरव विश्व के शिखर पर पुन: विराजमान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed