फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian murder case news

Jammu News: पुलिस से नशेड़ी बेटे की शिकायत करती तो जिंदा होती जीतो देवी

Sat, 07 Sep 2024 05:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 07 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
jyodian murder case news
गांव कचरेयाल में मां की हत्या का मामला
विज्ञापन

मां को आधा घंटा पहले पता चल चुका था कि बेटा मार देगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी पलांवाला के अधिकार क्षेत्र के गांव कचरेयाल में वीरवार दोपहर को नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार मां को आधा घंटा पहले ही ज्ञात हो गया था कि उसका बेटा उसे मार देगा, लेकिन जीतो देवी ने बेटे की पिटाई के डर से पुलिस को सूचित नहीं किया।
बेटे को नशामुक्त करने के लिए काफी पैसे खर्च किए। बताया जा रहा है कि जब सिकंदर ने अपनी मां जीतो देवी को जान से मारने की धमकी दी तो जीतो देवी गांव के पास ही एक सेना की पोस्ट पर भी गई। वहां उसने सेना के जवानों को बताया कि आप लोग मेरे बेटे को समझाओ नहीं तो वह मुझे मार देगा। सेना के लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर उसे समझाया भी, लेकिन जब सेना के जवान चले गए तो आरोपी सिकंदर ने मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद जीतो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को जीतो देवी का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार दोपहर पलांवाला पुलिस चौकी में पहुंचकर जोगिंदर पाल शर्मा पुत्र गीटन चंद निवासी कचरेयाल ने बताया कि उसके भाई सिकंदर कुमार ने मां जीतो देवी (67) का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। आरोपी सिकंदर शर्मा (48) नशीले पदार्थों का सेवन करता है और तीन दिन पहले ही नशामुक्ति केंद्र से घर आया है। उसको परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। नशा मुक्ति केंद्र में भी उसकी सेहत में सुधार नहीं आने पर उसको घर भेज दिया गया। वीरवार बाद दोपहर वह मां जीतो देवी से नशे के लिए पैसे मांगने लगा। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो सिकंदर शर्मा ने लोहे की राॅड से मां पर हमला कर दिया। जीतो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि आरोपी सिकंदर शर्मा ने सेना से रिटायर्ड अपने बड़े भाई सूबेदार जोगिंदर सिंह से भी झगड़ा कर दांतों से उनका कान काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed