{"_id":"2eb329b9d65c002ef8fcc737e0b53e2f","slug":"juta-election-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस में जुटा चुनाव की सरगर्मी तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस में जुटा चुनाव की सरगर्मी तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 May 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस में जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटा) का चुनाव 11 मई (सोमवार) को होने जा रहा है। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों में इस चुनाव को लेकर काफी सरगर्मी है। विभिन्न विभागों में इसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
इस साल मैदान में उतरे उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले हैं। इस चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार हैं, जबकि पहले ही कोषाध्यक्ष के लिए मात्र एक उम्मीदवार प्रदीप कुमार मैदान में हैं, जिन्हें चुना जाना निश्चित हो गया है। जुटा अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों में प्रो. अवतार सिंह और प्रो. जेपी सिंह में मुकाबला है।
विज्ञापन
उपाघ्यक्ष पद के लिए डा. कविता सूरी और डा. सतिंदर कुमार में मुकाबले है। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए डा. जसपाल सिंह और डा. विजय सहगल मैदान में हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए डा. हेमा गंडोत्रा और डा. सविता नायर में टक्कर है।
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त प्रो. मुबारक सिंह ने बताया कि 11 मई, 2015 को चुनाव सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसमें करीब ढाई सौ प्राध्यापक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीन बजे मतगणना आरंभ होगी और चार बजे तक नतीजे घोषित होंगे।
बैलेट पेपर के जरिये पड़ेंगे वोट
जुटा का इलेक्शन बैलेट पेपर के जरिये होगा, जिसको लेकर प्रत्याशियों में सरगर्मी है। चुनाव प्रचार के लिए हर उम्मीदवार के समर्थक कैंपस में प्रचार कर रहे हैं। कठुआ, भद्रवाह, उधमपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के स्थायी प्राध्यापक भी इस चुनाव में शामिल होंगे।