फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   justice BA khan, former CJ of J-K HC, sworn in as SAC chief

खान ने संभाला एहतिसाब आयोग का पदभार

Fri, 02 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 02 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
justice BA khan, former CJ of J-K HC, sworn in	as SAC chief

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बशीर अहमद खान ने राज्य एहतिसाब आयोग (स्टेट एकाउंटबिलिटी कमीशन) के नए अध्यक्ष के रूप में वीरवार को पदभार ग्रहण किया।

विज्ञापन


राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके साथ आयोग के दो सदस्यों जस्टिस बशीर अहमद किरमानी तथा जस्टिस जेपी सिंह ने भी पदभार संभाला।
विज्ञापन


आयोग को पुनर्गठित करना पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के एजेंडा में शामिल था। पिछले वर्ष 20 अगस्त से तत्कालीन अध्यक्ष जस्टिस वाई पी नारगोत्रा तथा सदस्य जस्टिस इम्तियाज हुसैन का कार्यकाल पूरा हो जाने से कमीशन भंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग मुख्यमंत्री तथा अन्य मंत्रियों से जुड़ी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच करता है। इसके साथ ही विधानसभा सदस्यों, किसी भी प्राधिकरण के चेयरमैन, वाइसचेयरमैन या सदस्यों, विश्वविद्यालय के वाइसचांसलर एवं रजिस्ट्रार की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की भी जांच आयोग के कार्यक्षेत्र में है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई उच्च स्तरीय सलेक्शन पैनल की बैठक में आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के नाम तय हुए थे। इन नामों के पैनल की सिफारिश के बाद राज्यपाल ने 23 सितंबर को इसे हरी झंडी दी थी।


पैनल में विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन पाल वसंथाकुमार, विपक्ष के नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, विधि मंत्री सैयद बशारत बुखारी थे। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed