{"_id":"67afb725d4d61f47a4048412","slug":"ju-students-paid-tribute-to-the-martyrs-of-pulwama-jammu-news-c-10-lko1027-546116-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू के छात्रों ने पुलवामा के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू के छात्रों ने पुलवामा के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
जेयू के छात्रों ने पुलवामा शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के रणनीतिक और क्षेत्रीय अध्ययन विभाग ने पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धाजंलि अर्पित की। विभाग के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, अनुसंधान विद्वानों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने शहीदों को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मौन रखा गया। इसके बाद शहीद नायकों के सम्मान में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। एमए सेमेस्टर द्वितीय के छात्र हर्ष खजूरिया ने दुखद घटना का एक संक्षिप्त विवरण दिया।
इसके बाद एमए सेमेस्टर द्वितीय के छात्र पीयूष चौधरी द्वारा देशभक्ति कविता पाठ सुनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोहम्मद ने की। कार्यक्रम का समापन छात्रों और शिक्षकों द्वारा राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने, देश की प्रगति और सुरक्षा में योगदान देने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ। ब्यूरो