फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju student hold protest against carry on system

JU: कैरी ऑन सिस्टम पर बढ़ता जा रहा गुस्सा

Mon, 07 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 07 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
ju student hold protest against carry on system

स्नातक में कैरी ऑन सिस्टम को स्थायी रूप से लागू करने की मांग के संबंध में विद्यार्थियों ने स्टूडेंट कोआर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले सोमवार को परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा का पुतला जलाकर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, विवि प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन


इसके साथ ही विवि कैंपस के बाहर विद्यार्थियों की क्रमिक भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही निकीता चाढ़क ने कहा कि विद्यार्थी पिछले काफी महीनों से कैरी ऑन सिस्टम को स्थायी रूप से लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवि और कालेज प्रशासन की ओर से आश्वासन मिला था कि पहले सेमेस्टर में एक या दो विषयों में असफल होने के बावजूद अन्य सेमेस्टर में कैरी आन सिस्टम के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परिणाम निकलने के बाद विवि और कालेज प्रशासन की ओर से उन्हें अगले सेमेस्टर के लिए दाखिला नहीं मिल पाया है जिसके चलते उनका भविष्य अधर में हैं।


उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि कैरी आन सिस्टम को लागू कर अगले सेमेस्टर में दाखिला दिया जाना चाहिए।  प्रदर्शन के दौरान कोमल, काजल, परुण, नेहा, मीठी, पलक, आकांक्षा, महक और अन्य विद्यार्थी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed