{"_id":"83f9d876769aa84523d1acb694b0c29b","slug":"ju-search-committee-did-not-submit-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू: पट्टिका तोड़ने वालों की जांच रिपोर्ट तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू: पट्टिका तोड़ने वालों की जांच रिपोर्ट तैयार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने के मामले में बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सोमवार को नहीं सौंपी। सोमवार को कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन इसको पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अभी दो से तीन दिन और रिपोर्ट तैयार करने में लग जाएंगे। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तीन दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने विश्वविद्यालय में शिलान्यास पट्टिका और स्थल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद विवि प्रशासन की तरफ से रजिस्ट्रार प्रोफेसर मनोज धर की अध्यक्षता वाली कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के इंचार्ज धर ने बताया कि अभी रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है। हो सकता है, इसके लिए एक-दो दिन और लग जाएं।
विज्ञापन
सोमवार को इस संदर्भ में कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए जाने थे, लेकिन नहीं हो सके। वहीं कमेटी की रिपोर्ट लटकने और बयान न दर्ज होने पर नेशनल सेकुलर फोरम के कार्यकर्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। फोरम ने रविवार को इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया था।
कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो इसे लेकर उग्र रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। एसएचओ गांधीनगर परमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी किसी को नहीं पकड़ा गया है।