{"_id":"6a3af67473d37e7e7106d3d4","slug":"ju-protest-sp-police-jammu-news-c-10-jmu1060-945624-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू कैंपस में पुलिस वाहनों की एंट्री तो पैदल भेजे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू कैंपस में पुलिस वाहनों की एंट्री तो पैदल भेजे एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में पुलिस वाहनों के प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एसपी (साउथ) वैभव मीणा कुलपति से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। उनके और एसडीपीओ ईस्ट के सरकारी वाहनों के वीसी सचिवालय तक पहुंचने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।
छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में वाहनों के प्रवेश पर रोक है और नियम का पालन छात्र, शिक्षक और कुलपति भी करते हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों के वाहनों को परिसर के भीतर जाने की अनुमति क्यों दी गई? विरोध की सूचना मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के बाहर एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू की। प्रदेश सचिव सनक श्रीवत्स ने कहा कि सभी के लिए एक जैसा नियम होना चाहिए। कुलपति से मुलाकात के बाद जब एसपी (साउथ) कार्यालय से बाहर निकले तो छात्रों ने उनके सामने नारेबाजी की। विरोध के बीच वैभव मीणा वीसी सचिवालय से मुख्य द्वार तक पैदल गए। इसके बाद वह बाहर खड़ी सरकारी गाड़ी में बैठकर चले गए। इस दौरान रजिस्ट्रार नीरज शर्मा और प्रोफेसर प्रकाश अंतहाल मौके पर मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पुलिस, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को परिसर में प्रवेश की अनुमति है। प्रशासन की अनुमति से एसपी कुलपति से मिलने आए थे इसलिए वाहन को परिसर में प्रवेश दिया गया।
- प्रो. प्रकाश अंतहाल, प्रॉक्टर, जम्मू विवि