{"_id":"95fa8d3b2ee3e1f5ba0ed4c3966113fa","slug":"ju-pg-courses-over-date-on-wednesday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विवि के पीजी एंट्रेंस फार्म से जुड़ी जरुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विवि के पीजी एंट्रेंस फार्म से जुड़ी जरुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू कैंपस के विभिन्न विभाग और मान्यता प्राप्त कालेजों में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए करवाई जा रही एंट्रेंस परीक्षा के लिए विवि प्रशासन की ओर से फार्म भरने के लिए बुधवार को आखिरी तिथि रखी गई थी।
फार्म भरने के लिए आखिरी दिन भी विवि कैंपस स्थित बैंक काउंटर पर प्रोस्पेक्टस लेने के लिए विद्यार्थियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। आखिरी दिन होने के बावजूद विद्यार्थी अपने सहपाठी और दोस्तों के साथ फार्म लेने के लिए पहुंच रहे थे।
फार्म भरने के दौरान और परीक्षा से संबंधित विभिन्न चीजों के बारे में जानकारी लेने के लिए विद्यार्थी विवि कैंपस के डीन एकेडमिक अफेयर्स विभाग में जाकर अपने संशयों को दूर कर रहे थे।
विज्ञापन
बिक्रम चौक, कनाल रोड, पक्का डंगा, दीवान मंदिर रोड और कच्ची छावनी स्थित साइबर कैफे में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली, जो अपना पीजी कोर्स के एंट्रेंस फार्म भरने के लिए पहुंचे हुए थे।
विवि कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में विभिन्न विभागों में करीब तीन हजार सीटों के लिए एंट्रेंस परीक्षा में तेरह हजार से भी ज्यादा विद्यार्थियों के बैठने का अनुमान है। परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी विवि की आधिकारिक वेबसाइट से 18 जून से लेकर 24 जून तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।