अब जेयू से निकलेंगे काबिल जज और वकील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में आधुनिक मूट कोर्ट तैयार हो गया है। इस मूट कोर्ट का इंतजार कानून की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को वर्षों से था। अब उन्हें आधुनिक मूट कोर्ट में बैठकर प्रैक्टिस करने की बेहतर सुविधा हासिल हो सकेगी।
दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कानून विभाग की लाइब्रेरी को भी आधुनिक तथा व्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि इस सत्र में दाखिल हुए विद्यार्थियों को समुचित सुविधा प्राप्त हो सके। लाइब्रेरी में तीस हजार से ज्यादा कानूनी किताबें मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक जम्मू यूनिवर्सिटी के कानून विभाग का मूट कोर्ट अब आधुनिक रूप ले चुका है। इसमें दर्जनों अच्छी कुर्सियां लगी हुई हैं, वहीं एलसीडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे विद्यार्थियों को वकालत की प्रैक्टिस करने के वक्त जरूरी जानकारी आधुनिक तरीके से दी जा सके।
लाइब्रेरी में तीस हजार से अधिक किताबें मौजूद
विभाग की बड़ी लाइब्रेरी में 1914 से आल इंडिया रिपोर्ट मौजूद हैं, जबकि भारत के चुने हुए हाईकोर्ट के जजमेंट तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के फैसले भी आपको यहां मिल जाएंगे।
इस लाइब्रेरी में अमेरिकन एवं ब्रिटिश रिपोर्ट भी मौजूद हैं, जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। इस संबंध में लॉ विभाग के एचओडी प्रो. कुलवंत सिंह ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड से करीब पंद्रह लाख की लागत से कई प्रकार के विभागीय ढांचागत विकास करवाए गए हैं।