राहुल गांधी को आना चाहिए था लद्दाख, हम भी उनके चुटकुलों पर हंस लेते: भाजपा सांसद नामग्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव को लेकर लद्दाख से भाजपा सांसद सेरिंग नामग्याल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस को यहां चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी को लेकर आना चाहिए था।
उनके चुटकुलों पर हमारे लोग भी थोड़ा हंस लेते। नामग्याल ने कहा कि कांग्रेस को तो सोनिया गांधी को भी लेह में बुलाना चाहिए था। हम भी उनके मुंह से सुनना चाहते हैं कि 70 वर्षों में लद्दाख को एक केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा न दिला पाने के बारे में उनके पास बोलने के लिए क्या बचा है।
Congress should have brought Rahul Gandhi (for campaigning) in Ladakh, our people could've also had a good time laughing at his jokes. They should've also brought Sonia Gandhi to Leh, we want to hear what she has to say as she failed to make Ladakh a UT in 70 yrs: JT Namgyal, BJP https://t.co/r2BhNkRVuq pic.twitter.com/hQB6VgPNHw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2020
लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव आज, परिणाम 26 को
बता दें कि लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की 26 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो चुके हैं, जो शाम चार बजे तक चलेंगे। कुल 94 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 89776 मतदाता करेंगे। मतगणना 26 को होगी, उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे।
लेह प्रशासन ने 294 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ अन्य प्रबंध किए हैं। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। महिला मतदाताओं की संख्या 45025 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 44750 है।
चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच ज्यादा सीटों पर सीधा मुकाबला है। 2015 में हुए लेह काउंसिल के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था और 26 सीटों में से 18 भाजपा ने जीती थीं। कांग्रेस को पांच और नेशनल कांफ्रेंस को दो सीटें मिली थीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी।
बता दें कि काउंसिल के गठन के बाद से यहां पर ज्यादातर कांग्रेस का ही शासन रहा है। केवल 2015 में मोदी लहर में लेह काउंसिल के चुनाव में भाजपा ने पहली बार जीत का परचम लहराया था।