फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jobs in Jammu : Government took back six thousand posts referred to JKSSB for recruitment

Jobs in JK: जेकेएसएसबी को भर्ती के लिए रेफर छह हजार पद सरकार ने लिए वापस, जानें क्या हैं कारण

Thu, 20 Jun 2024 12:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

जेकेएसएसबी ने 2022 से लेकर 2023 के वित्तीय वर्ष तक गृह सहित विभिन्न विभागों की ओर से भर्ती के लिए रेफर किए करीब छह हजार पदों को सरकार ने वापस ले लिया है

विज्ञापन
Jobs in Jammu : Government took back six thousand posts referred to JKSSB for recruitment
Exam 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

सरकारी नौकरियों की आस में बैठे जम्मू-कश्मीर के युवाओं का इंतजार और बढ़ गया है। 2022 से लेकर 2023 के वित्तीय वर्ष तक गृह सहित विभिन्न विभागों की ओर से जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) को भर्ती के लिए रेफर किए करीब छह हजार पदों को सरकार ने वापस ले लिया है। नए आरक्षण नियम तय करने के बाद इन पदों को दोबारा जेकेएसएबसी को रेफर किया जाएगा, जिसके बाद ही भर्ती परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन


गृह विभाग ने 752 के करीब पुलिस सब इंस्पेक्टर, चार हजार के करीब पुलिस कांस्टेबल के साथ 150 पद जेईई सिविल, 200 के करीब इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहित अन्य विभागों ने जेकेएसएसबी को छह हजार के करीब पद रेफर किए थे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने प्रदेश के पहाड़ी समुदाय को दस फीसदी आरक्षण दिया है। ऐसे में इन पदों को नए आरक्षण नियम को तय किए बिना ही रेफर किया गया था। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी पदों को वापस लिया है और संबंधित विभागों को नए आरक्षण नियम तय करने के बाद ही जेकेएसएबसी को इन पदों को रेफर करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया में एक से दो महीने का समय लगेगा। ऐसे में अगस्त के बाद ही जेकेएसएसबी नए पदों पर अधिसूचना जारी कर सकेगा। बोर्ड के चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि सभी पदों को वापस लिया है। नए आरक्षण नियम तय होने के बाद दोबारा पद रेफर किए जाएंगे, जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

जुलाई अंत से वन विभाग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

वन विभाग में वन रक्षक, फॉरेस्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जुलाई के अंत से शुरू हो सकती है। इसमें पहले शारीरिक परीक्षा होगी और फिर लिखित परीक्षा। 2022 में इन पदों पर अधिसूचना जारी हुई थी। 2023 बीतने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

जजों की भर्ती के लिए आवेदन 15 जुलाई तक बढ़ाए

जिला न्यायाधीश के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रशासनिक ने इस संबंधी आदेश जारी किया है। यह आवेदन ऑनलाइन जमा हो रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि पहले पांच जून को थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जुलाई तक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed