नवोदय विद्यालय के 22 बच्चे डायरिया के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली के जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में 22 बच्चों के एक साथ डायरिया होने का मामला सामने आया है। डायरिया की शिकायत के बाद इन सभी बच्चों को एक के बाद एक उपजिला अस्पताल बसोहली में भर्ती करवाया गया।
इनमें ज्यादातर लड़कियां हैं। भर्ती करवाए गए बच्चों में से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया है। वहीं, बसोहली में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का समाचार मिलते ही अभिभावक भी परेशान हो गए। अपने बच्चों का हाल जानने के लिए अभिभावक अस्पताल पहुंचे।
बसोहली उपजिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर ने बताया कि शनिवार रात से ही डायरिया से ग्रस्त बच्चे अस्पताल में लाए जा रहे थे। रविवार को उन्होंने 22 ऐसे बच्चों को इलाज किया है, जिनमें से तीन की गंभीर होने पर उन्हें कठुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया।
वर्तमान में स्कूल में 550 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं
वहीं जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि शाम पांच बजे के लगभग तीनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में शुरू किया गया है। दो की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि एक बच्चे को एक्यूट डायरिया की शिकायत की दवाएं दी गई हैं।
जिला अस्पताल कठुआ में पहुंचे बच्चों के साथ आए एक शिक्षक ने बताया कि भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बसोहली नवोदय विद्यालय प्रबंधन की ओर से उप प्रधानाचार्य ने बताया कि दो दिन पहले से कुछ बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत आ रही थी।
वर्तमान में स्कूल में 550 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जो स्कूल परिसर में बने हास्टल में रहते हैं। इनमें से 20 के लगभग बच्चों को ऐसी शिकायत थी। उन्होंने बताया कि बीएमओ को शनिवार को ही स्कूल में बुलाया गया था, जिसके बाद उन्होंने बच्चों की जांच की थी।