फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jnnurm bus service failed in jammu kashmir

पांच साल में हांफ गईं जेएनएनयूआरएम की बसें

Tue, 30 Dec 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Dec 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
jnnurm bus service failed in jammu kashmir

रियासत के श्रीनगर और जम्मू शहर में भेजी गईं जेएनएनयूआरएम की बसें पांच साल में ही दम तोड़ गईं। अधिकतर बसें खस्ताहाल हो गई हैं, जिनको चालक मुश्किल से चला पा रहे हैं। दरअसल, इन बसों की स्पीड तय की गई थी। चलाने के लिए दस साल की अवधि तय की गई, लेकिन बसों को पांच साल में ही इतना चला दिया कि अब यह दम तोड़ रही हैं।

विज्ञापन


जेएनएनयूआरएम के तहत केंद्र से राज्य को 150 बसें मिली हैं। इनमें से 75 श्रीनगर शहर और 75 जम्मू के लिए भेजी गईं। इनको शहर और इसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे को कनेक्ट कर चलना था। इन बसों का हाईटेक तकनीक से तैयार किया गया। इनका निर्माण ही इस लिहाज से किया गया कि यह 40 किलोमीटर के दायरे में चलें और दस साल तक चलें।
विज्ञापन


लेकिन इन बसों का इस्तेमाल शहर और आसपास के इलाकों को जोड़ने के बजाय लंबी दूरी तक चलाया गया। अब आलम यह है कि बसों ने दम तोड़ दिया है। बसों को अंतर राज्यीय और अंतर जिला के लिए चलाया जा रहा है। इसमें इनकी स्पीड 150 तक पहुंच जाती है। इसलिए जिन बसों को दस साल में जितने किलोमीटर चलना था, वो पांच साल में ही चला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बसों की स्थिति यह है कि इनमें जान ही नहीं। चालक इनको मुश्किल से चला पा रहे हैं। निगम के जनरल मैनेजर आपरेशन आरएस जंबाल का कहना है कि इन बसों को मुश्किल से चलाया जा रहा है। बसों का शहर में चलाया जा सकता था, लेकिन कुछ कारणों से इनको नहीं चलाया गया।

नहीं चलने की वजह
राज्य परिवहन निगम ने इन बसों को शहर में नहीं चलाया। तर्क दिया गया कि शहर की सड़कें तंग हैं और इनके चलने से जाम लग जाएगा। लेकिन सच यह है कि शहर के कुछ हिस्सों से आसपास के इलाकों को जोड़ने के लिए इन बसों का आसानी से चलाया जा सकता था।


इसके लिए रूट भी तय किए गए। सूत्रों की मानें तो शहर में निजी ट्रांसपोर्टरों के दबाव में निगम ने इन बसों को नहीं चलाया। क्योंकि इन बसों के चलने से निजी ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed