{"_id":"6365ea5dc7d6c2193223a3cf","slug":"jkssb-sub-inspector-recruitment-exam-to-be-held-december-7-to-december-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में वहीं अभ्यर्थी बैठेंगे, जिन्होंने पहले आवेदन किया था, जानें कब होगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में वहीं अभ्यर्थी बैठेंगे, जिन्होंने पहले आवेदन किया था, जानें कब होगा एग्जाम
Sat, 05 Nov 2022 10:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:15 AM IST
सार
सब इंस्पेक्टर के 1200 पद भरे जाएंगे। यह परीक्षा सीबीटी आधार पर होगी। इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने पहले आवेदन किया था और परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में घोटाला सामने आने के बाद रद्द की गई परीक्षा अब 7 दिसंबर से 20 दिसंबर तक ली जाएगी। जेकेएसएसबी के परीक्षा नियंत्रक राशिद रैना की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जिन्होंने पहले आवेदन किया था और परीक्षा दी थी। नए अभ्यर्थियों को इसमें बैठने का मौका नहीं मिलेगा और न ही दोबारा से आवेदन लिए जाएंगे। सब इंस्पेक्टर के 1200 पद भरे जाएंगे। यह परीक्षा सीबीटी आधार पर होगी।
विज्ञापन
जेकेएसएसबी ने कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर (जेकेपीएसआई) के पद भरने के लिए लिखित परीक्षा ली थी। मेरिट सूची भी जारी हो चुकी थी। चयन प्रक्रिया होने वाली थी, लेकिन अचानक कई अभ्यर्थियों की ओर से धांधली का आरोप लगाया गया था। मामला गरमाने के बाद प्रदेश प्रशासन ने हरकत में आकर अभ्यर्थियों की सूची रोक दी। उप राज्यपाल प्रशासन ने सीबीआई से निष्पक्ष जांच करवाई। जांच में घोटाला सामने आने पर भर्ती को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
प्रशासन ने जल्द ही जल्द ही दोबारा परीक्षा लेने का आश्वासन दिया था। अब कई महीनों के इंतजार करने के बाद जेकेएसएसबी ने कैलेंडर जारी कर परीक्षा आयोजित करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। संभावित तिथि 7 दिसंबर से 20 दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन
कनिष्ठ अभयंताओं की भर्ती परीक्षा 5-6 दिसंबर को
वहीं, जेकेएसएसबी ने जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के 163 पद भरने की संभावित तिथि भी जारी कर दी है। यह परीक्षा पांच और छह दिसंबर को ली जाएगी। यह परीक्षा भी सीबीटी आधार पर होगी।