फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKSSB approves the Selection List of 199 Junior Assistants and 46 Laboratory Assistants

जेकेएसएसबी ने 245 पदों के लिए चयन सूचियों को दी मंजूरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
JKSSB approves the Selection List of 199 Junior Assistants and 46  Laboratory Assistants
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू - कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) ने मंगलवार को पीएम पैकेज के तहत जूनियर असिस्टेंट और स्वास्थ्य विभाग में लैबोरेट्री असिस्टेंट से संबंधित 245 पदों के लिए चयन सूचियों को मंजूरी दी। ये सूची फास्ट्रैक के आधार पर तैयार की गई। 245 पदों में 199 पर जूनियर असिस्टेंट और 46 पर लैबोरेट्री असिस्टेंट को मंजूरी मिली है। बैठक एसएसबी के अध्यक्ष खालिद जहांगीर अध्यक्षता में हुई। जिसमें अन्य सदस्यों में एम. शफीक चक (केएएस), अंग्रेज़ सिंह राणा (केएएस), प्रीतम लाल अत्री (केएएस), हरविंदर कौर (केएएस) और परीक्षा नियंत्रक जेकेएसएसबी मुशीर अहमद मिर्जा (केएएस) सचिव, जेकेएसएसबी रणजीत सिंह (केएएस) और बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने कार्यवाही के संचालन में बोर्ड की सहायता की। जूनियर असिस्टेंट के पद कश्मीरी माइग्रेंट के लिए पीएम पैकेज का हिस्सा हैं और आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग द्वारा एसएसबी को साल 2017 में भेजा गया था। इसके बाद, विज्ञापन नोटिस जारी किया गया था। साल 2017 में एसएसबी ने निर्धारित चयन मानदंडों के अनुसार लिखित परीक्षा के आयोजित करवा चयन सूची तैयार की गई थी जिसे एसएसबी ने मंगलवार को अपनी बैठक में मंजूरी दी। साल 2015 में स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग लैबोरेट्री असिस्टेंट के पदों का उल्लेख किया गया था। फरवरी के बाद से बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के 1800 से अधिक पदों के चयन सूची जारी की है जिसमें 157 नायब तहसीलदारों के अलावा स्वास्थ्य और चिकित्सा, शिक्षा विभाग के 1100 से अधिक चयन शामिल हैं। इससे पहले बोर्ड ने अपनी 164 वीं बोर्ड बैठक में एक विशेष मामले के रूप में जूनियर असिस्टेंट ( माइग्रेंट) के पद के लिए उम्मीदवारों से प्राथमिकताएं लेने का फैसला किया, ताकि कश्मीरी माइग्रेंट के लिए पीएम पैकेज के तहत स्वीकृत रिक्तियों की शीघ्र और अधिकतम भरने को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed