{"_id":"615b37cb8ebc3e289d2ec65c","slug":"jkrtc-started-bus-service-for-punjab-haryana-and-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जेकेआरटीसी ने पंजाब-हरियाणा और राजस्थान के लिए शुरू की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जेकेआरटीसी ने पंजाब-हरियाणा और राजस्थान के लिए शुरू की बस सेवा
Mon, 04 Oct 2021 10:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:50 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने डेढ़ वर्ष बाद अंतरराज्यीय बस सेवा को शुरू करने की अनुमति दी है। परिचालन की अनुमति मिलने के बाद बाहरी राज्यों की बसें भी प्रदेश में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेढ़ वर्ष के लंबे समय बाद अंतरराज्यीय रूट पर बसों का परिचालन शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यात्रियों की संख्या के देखते हुए हुई बसों को चलाया जा रहा है। त्योहरी सीजन के मद्देनजर बसों की संख्या को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ बाहरी राज्यों से आने वाली बसें भी जम्मू और कटड़ा पहुंच रही हैं। अंतरराज्यीय रूट पर बसों का परिचालन शुरू होने से आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने डेढ़ वर्ष बाद अंतरराज्यीय बस सेवा को शुरू करने की अनुमति दी है। परिचालन की अनुमति मिलने के बाद बाहरी राज्यों की बसें भी प्रदेश में पहुंच रही हैं। इन बसों की संख्या हालांकि कम है, लेकिन इनके बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में है माता का ये मंदिर: राम और परशुराम से जुड़ी हैं मान्यताएं, कीजिए पावन शक्तिपीठ के दर्शन
विज्ञापन
जेकेआरटीसी के अंतरराज्यीय रूट के मैनेजर तेजेंद्र सिंह ने कहा कि हमने अपने सभी अंतरराज्यीय रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। अभी यात्रियों की संख्या कम है इसलिए हर रूट पर एक से दो बसें ही चलाई जा रही हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बसों की संख्या में वृद्धि करेंगे। जम्मू बस स्टैंड पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल राज्यों से सरकारी बसें भी यात्रियों के साथ जम्मू पहुंच रही हैं।