{"_id":"636a1ec88d9b2d66f104e600","slug":"jkp-si-exam-scam-cbi-raids-7-places-in-jammu-kashmir-police-sub-inspector-exam-recruitment-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JKP SI Exam Scam: सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में CBI का 7 जगहों पर छापा, जम्मू-पठानकोट-हरियाणा में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JKP SI Exam Scam: सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में CBI का 7 जगहों पर छापा, जम्मू-पठानकोट-हरियाणा में दबिश
Tue, 08 Nov 2022 02:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:59 PM IST
सार
सीबीआई की टीमें जम्मू में दो जगह, पठानकोट में दो जगह, हरियाणा के रेवाड़ी में दो जगह और हरियाणा के करनाल में एक जगह पर रेड करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा भर्ती मामले में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को जम्मू, पठानकोट और हरियाणा में सात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें जम्मू में दो जगह, पठानकोट में दो जगह, हरियाणा के रेवाड़ी में दो जगह और हरियाणा के करनाल में एक जगह पर रेड करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, जम्मू में सीआरपीएफ जवान कश्मीर सिंह और आईआरपी जवान विकास शर्मा के आवास पर सीबीआई की टीमों ने छापेमारी की है। वहीं, पठानकोट में सीआरपीएफ कांस्टेबल अतुल कुमार और प्राइवेट पर्सन तरसेम लाल के आवास पर रेड की गई है। हरियाणा के रेवाड़ी में सीआरपीएफ कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और यतिन यादव व करनाल में प्राइवेट पर्सन सुलिंद्र के घर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीबीआई जल्द आरोप पत्र करेगी दायर
सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाले में सीबीआई चार से पांच दिन के भीतर आरोप पत्र दायर करने जा रही है। इसमें सीबीआई इस पूरे घोटाले में जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के अफसरों की भूमिका से पर्दा उठाएगी। आरोप पत्र में बोर्ड के दो पूर्व केएएस अधिकारियों समेत 4 अफसरों के नाम हैं, जिनकी मिलीभगत से यह घोटाला हुआ। सीबीआई पूरा काला चिट्ठा खोलेगी कि किस तरह से यह घोटाला हुआ।
सूत्रों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिन के भीतर इस मामले में आरोप पत्र दायर होगा। ऐसा करना सीबीआई के लिए मजबूरी है, क्योंकि इस मामले में 60 दिन पहले यदि सीबीआई आरोप पत्र दायर नहीं करती तो इस मामले में गिरफ्तार किए गए अबतक 13 आरोपी खुद ही जमानत पर छूट जाएंगे। ऐसे में सीबीआई नहीं चाहती कि गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिले।
जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने आरोप पत्र में बोर्ड के दो पूर्व केएएस अधिकारियों समेत 4 अफसरों के नाम शामिल किए हैं। इसमें बताया जाएगा कि कैसे इन अफसरों की मिलीभगत से उस भर्ती एजेंसी को भर्ती का ठेका ही नहीं दिया, जिसको देना चाहिए था। उस एजेंसी को ठेका दिया गया, जिसका रिकॉर्ड सही नहीं है। साथ ही इन अफसरों ने ही दलालों को बताया कि कौन सी एजेंसी से भर्ती करवाई जा रही है, कहां से इसके पेपर प्रकाशित होंगे और कहां से इस पेपर को लीक किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई इस पूरे घोटाले में बोर्ड की भूमिका से पर्दा हटाएगी कि किस तरह से इन अफसरों ने घोटाले की साजिश रची।
अब तक कौन-कौन गिरफ्तार
इस मामले में सीबीआई अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह, एएसआई अशोक कुमार, सीआरपीएफ कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, पुलिस कर्मी रमन कुमार, सरकारी शिक्षक जगदीश शर्मा आदि शामिल हैं। इन सभी लोगों के नाम सीबीआई के आरोप पत्र में शामिल हैं, जबकि जेकेएसएसबी के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
आरोपियों को दस दिन की रिमांड
सीबीआई की ओर से गिरफ्तार चारों आरोपियों को दस दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी मुरलीपुर रेवाड़ी हरियाणा, एएसआई अशोक कुमार निवासी पलांवाला जम्मू, बजिंदर सिंह निवासी करनाल हरियाणा और प्रदीप कुमार निवासी मद्रासी कालोनी दिल्ली को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार इन आरोपियों को डीएसपी प्रशांत शर्मा ने सीजेएम जम्मू के समक्ष पेश किया। इसमें आरोपियों के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी गई थी।