फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKP SI Exam Scam: Accused BSF commandant talked thrice a day before exam

JKP SI Exam Scam: आरोपी बीएसएफ कमांडेंट ने परीक्षा से एक दिन पहले तीन बार की थी बात

Fri, 28 Oct 2022 03:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 03:03 PM IST
सार

सीबीआई ने सीजेएम को बताया कि करनैल सिंह एक प्रभावी व्यक्ति है। जिस कारण इसे जमानत देने से इस मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
JKP SI Exam Scam:  Accused BSF commandant talked thrice a day before exam
Jammu Kashmir Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई की आपत्ति के बाद सीजेएम ने सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह की जमानत याचिका को रद कर दिया है। पेश किए गए दस्तावेजों में सीबीआई ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसमें बताया गया है कि मुख्य आरोपी की परीक्षा के एक दिन पहले मोबाइल फोन पर तीन बार चयन सेवा बोर्ड के कंट्रोलर अशोक शर्मा से बात हुई थी। 

विज्ञापन


साथ ही उसी दिन वह बोर्ड के कार्यालय भी गया था। यह सब आरोपी की काल डिटेल से पता चला है। वहीं, वह अभ्यर्थियों को लेकर करनाल (हरियाणा) स्थित निलोखेरी गया था। जहां उसे पेपर दिया गया। करनैल सिंह के बेटे शुभम काला को जम्मू में दलाल जगदीश शर्मा ने पेपर उपलब्ध कराया था। 
विज्ञापन


वहीं, सीबीआई ने स्पष्ट किया कि आरोपी को जमानत दी गई तो जांच प्रभावित हो सकती है। दलीलों और दस्तावेजों को देखने के लिए सीजेएम अमरजीत सिंह लंगेह ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि 27 मार्च को सुबह दलाल जगदीश शर्मा और करनैल के अधिकारिक वाहन चालक अजय कुमार की आपस में बात हो रही थी। अजय कुमार ने उसी दिन करनैल के बेटे शुभम काला, जगदीश शर्मा और पारस शर्मा को जम्मू के एक होटल से उठाया और उन्हें आधिकारिक वाहन से करनैल सिंह के घर छोड़ा। 

आरोपी ने अपने अधिकारिक वाहन की लाग बुक का रिकार्ड भी मिटा दिया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के घर पर तीन अभ्यर्थियों ने पेपर दिया था। काल डिटेल से पता चला है कि करनैल सिंह लगातार दलाल जगदीश शर्मा और विजय कुमार के संपर्क में था। 27 मार्च को परीक्षा के दिन इनमें लगातार बात हो रही थी। करनैल ने परीक्षा के एक दिन पहले सेवा चयन बोर्ड के कंट्रोलर अशोक कुमार को तीन बार मोबाइल पर फोन किया। वह एक दिन पहले बोर्ड के कार्यालय भी गया था। 

शुभम काला की ओएमआर शीट के हस्ताक्षर में भी फर्क

जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि करनैल के बेटे शुभम काला की ओएमआर शीट पर निरीक्षक के जो हस्ताक्षर हैं वो हाजिरी शीट से मेल नहीं खाते हैं। करनैल सिंह ने अपने बेटे और खुद के मोबाइल फोन का डाटा भी डिलीट कर दिया था। इतना ही नहीं अपने घर में लगे सीसीटीवी की टाइमिंग को भी डिलीट कर दी थी। इससे उसने इस अपराध को छिपाने की कोशिश की है। 

करनैल प्रभावी आदमी, उसे जमानत देना सही नहीं

सीबीआई ने सीजेएम को बताया कि करनैल सिंह एक प्रभावी व्यक्ति है। जिस कारण इसे जमानत देने से इस मामले की जांच प्रभावित हो सकती है। आरोपी ने जिस तरह से इस मामले की साजिश रची और जानबूझ कर सबूतों को मिटाने का प्रयास किया है। इससे पता चलता है कि उसका प्रभाव मामले की जांच को बाधित कर सकता है। 

बेटे ने गवाहों को गवाही देने से रोकने का प्रयास किया

सीजेएम अमरजीत सिंह ने कहा जिस तरह से आरोपी के बेटे शुभम काला पर सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उसने गवाहों पर करनैल सिंह के खिलाफ गवाही न देने का दबाव बनाया। गवाही देने से रोकने का प्रयास किया गया। यह सब बताता है कि आरोपी एक प्रभावी आदमी है और उसके परिवार का प्रभाव गवाहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed