फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jkp get victory in Cricket tournament

क्रिकेट प्रतियोगिता में जेकेपी की जीत

Sun, 18 Jan 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा Updated Sun, 18 Jan 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
Jkp get victory in Cricket tournament

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पांचवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले सत्र के मैच में जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) श्रीनगर ने चंडीगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


दूसरे सत्र में मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली ने हरभजन एकेडमी जालंधर को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे जेकेपी के खिलाड़ी पारी की अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए।
विज्ञापन


हनन मीर ने पैंतीस और ओमर नबी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन निर्धारित बीस ओवर में टीम नौ
विकेट खोकर महज 112 रन ही बना पाई।

आशीष ने तीन और पंकज ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे वर्मा स्पोर्ट्स क्लब चंडीगढ़ को जेकेपी की तेज गेंदबाजी ने शुरुआती झटके दिए।

आबिद नबी और अशरफ ने अपने-अपने छोर से एक के बाद एक विकेट चटकाए। इस बीच दमनप्रीत सिंह ने 41 और सुधीर ने 21 रन की पारी खेलकर मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी चार गेंदों में पांच रन की जरूरत थी। ऐसे में आखिरी विकेट चटकाकर जेकेपी ने चार रन से मैच जीत लिया। अशरफ को मैन ऑफ मैच चुना गया।

दूसरे मैच में हरभजन एकेडमी जालंधर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 124 रन बनाए। अमन ने सर्वाधिक 44, जबकि शिवम ने 38 रन की पारी खेली।

विवेक ने तीन और गुरुसेवक ने दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी के खेल में मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली ने आखिरी ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए।


प्रवीण ने 46 और शुभम ने 29 रन का योगदान दिया। केशव ने दो और युद्धवीर ने एक विकेट हासिल किया। मैच में कुलभूषण सिंह ने स्कोरिंग की, जबकि कुलभूषण शर्मा ने कमेंट्री। अनूप शर्मा, रामलुभाया, राजेश गुप्ता और मास्टर मोहनलाल ने अंपायर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed