{"_id":"402ebde858ec9437d2694aa8fba61ee2","slug":"jkp-defeated-malik-sports-club-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket: JKPK ने MSKD को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket: JKPK ने MSKD को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस, कश्मीर जोन ने लगातार दूसरे दिन रोमांचक मैच को अपने पक्ष में कर लिया। दिल्ली के मलिक स्पोर्ट्स क्लब को पांच रन से हराकर जेकेपी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश लिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेपी ने आठ विकेट खोकर 136 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आबिद नबी ने चार चौकों और दो शानदार छक्कों की बदौलत चालीस गेंदों में पचास रन बनाए।
विज्ञापन
हनन मीर ने सैंतीस गेंदों में तैंतीस रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गुरु सेवक और परवीन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।
विज्ञापन
शुभम और तनवीर ने सर्वाधिक 21 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर तक पहुंचे मैच में पूरी टीम 131 के कुल योग पर आउट हो गई। आबिद नबी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सत्र के मैच में कोकरनाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 95 रन बनाए। बिलाल ने छब्बीस और रवि ने सोलह रन बनाए।
स्पिन गेंदबाज रमण दत्ता ने चार ओवर में महज सोलह रन देकर चार खिलाड़ी आउट कर दिए। साहिल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीसी के विक्की ने शानदार 38 रन की पारी खेली।
समीर ने अठारह का योगदान दिया। केसीसी ने चार विकेट से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। रविवार खेले गए मुकाबला में अनूप शर्मा, मास्टर मोहन लाल, रामलुभाया, राजेश गुप्ता ने अंपायरिंग की। कुलभूषण और संजीव स्कोरर, जबकि केवी सिंह मैच रेफरी की भूमिका में रहे।