पैंथर पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू एंड कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी (जेकेएनपीपी)ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। अक्टूबर-नबंवर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नौ लोगों की सूची जारी की है।
जेकेएनपीपी के प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी के चेयरमैन हर्षदेव के नेतृत्व में पार्लियामेंटरी बोर्ड की मीटिंग में नौ लोगों के नाम पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह पार्टी अपनी दूसरी सूची भी जारी कर देगी।
जेकेएनपीपी की मीटिंग में पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह, पार्टी के उपाध्यक्ष पीके गंजलु और चौ.मोहम्मद इकबाल, अनीता ठाकुर, यशपाल कुमार, पार्टी महासचिव एचसी जल मेरिया और पार्टी के राजनीतिक सलाहकार बंशीलाल शर्मा मौजूद थे।
पढ़िए, पैंथर पार्टी ने किन-किन लोगों को दिया टिकट
जेकेएनपीपी ने रामनगर सीट से हर्षदेव सिंह, उधमपुर से बलवंत सिंह मनकोटिया को , सांबा (सुरक्षित सीट)से यशपाल कुंडल को, विजयपुर सीट से राजेश शर्मा को और चैनानी सुरक्षत सीट से धनीराम अतरी को उतारा है।
वहीं सूरनकोट से सरपंच अश्फाक राना को, बनी विधानसभा से पवनदेव सिंह को, बनिहाल विधानसभा से सेवा सिंह बाली को और हरिनगर (सुरक्षित सीट)से राम धन को पैंथर पार्टी की ओर से टिकट मिला है।